कपल्स के उम्र में फासले की जब भी बात आती है तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नाम जेहन में सबसे पहले आता है, लेकिन इनके अलावा कई ऐसे कपल्स हैं जिनमें उम्र का काफी दायरा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक धुरंधर क्रिकेटर की प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने से 10 साल बड़ी महिला से इश्क हुआ और शादी की। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वो क्रिकेटर, तो आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरी कहानी..

दरअसल आज हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन की। जी हां, शिखर धवन ही वो शख्स हैं जिन्हें अपने से 10 साल बड़ी उम्र की महिला से इश्क हुआ था और उनसे शादी भी की। बता दें कि धवन न सिर्फ खेल के मैदान से सुर्खियां बटोरते हैं बल्कि उनकी प्रेम कहानी भी सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। मालूम हो कि शिखर धवन को आस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी से प्यार हो गया था। अब हर किसी के दिमाग में ये सवाल होगा कि आखिर ऑस्ट्रेलिया की आयशा से दिल्ली के शिखर ने कैसे इश्क लड़ा लिया? तो आइये जानते हैं इनकी पूरी लव स्टोरी..

कौन हैं आयशा मुखर्जी

दरअसल आयशा की मां बंगाली थीं और पिता ऑस्ट्रेलियन थे। आयशा का जन्म भारत में हुआ, मगर पूरा बचपन ऑस्ट्रेलिया में ही बीता। आयशा शुरूआत से ही खेलों की काफी शौकीन थीं, उन्हें रिंग बॉक्सिंग, टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल काफी पसंद हैं, इनमें क्रिकेट आयशा का सबसे पसंदीदा खेल है। बता दें कि आयशा ने अपने जीवन का एक लंबा समय बंगाल में भी गुजारा है, इसलिए उन्हें बंगाली आती है और उन्हें भारतीय पकवानों में काफी रूचि है। खैर, लव लाइफ की बात करें तो उनकी जिंदगी में शिखर के आने से पहले एक ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन थे, जिनसे उनकी शादी हुई थी और दो बेटियां रिया और अलियाह भी हुईं। मगर आपसी कलह के कारण दोनों का तलाक हो गया।

कैसे हुई आयशा और शिखर की मुलाकात

आयशा एक ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर थीं, मगर क्रिकेट के दुनिया से भी उनके दोस्त थे, इसी में हरभजन सिंह और आयशा की दोस्ती पहले से थी। माना जाता है कि हरभजन ने ही शिखर और आयशा की पहली मुलाकात करवाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार भज्जी और शिखर फेसबुक चला रहे थे, तभी भज्जी ने शिखर को आयशा के बारे में बताया था। उस समय धवन की उम्र महज 25 साल थी, ऐसे में वे आयशा की फोटो देख काफी आकर्षित हुए। इसके बाद धवन ने आयशा को फ्रेंड बनाने की ठान ली, लेकिन फिर सोचा कि क्या एक ऑस्ट्रेलियन बॉक्सर मेरी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेगी।

सोच विचार करने के बाद आखिरकार धवन ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दिया, उधर आयशा भी मानो शिखर का इंतजार कर रही थीं, उन्होंने तुरंत रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया। फेसबुक में दोस्ती के बाद धवन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। धीरे धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोस्ती गहरी होती गई। इसके बाद ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और बात शादी तक जा पहुंची। आयशा तो तैयार थीं, मगर धवन का परिवार तैयार नहीं हुआ, उन्हें इस बात से ऐतराज था कि आयशा, शिखर से बड़ीं हैं और पहले से ही दो बच्चों की मां हैं। मगर धवन ने अपने परिवार वालों को राजी कर लिया।

शादी से पहले आयशा ने शिखर के सामने रखी थी ये शर्त
दूसरी तरफ आयशा शादी के लिए तो तैयार हो गई थीं, मगर उन्हें ये डर था कि क्या शिखर उनकी दोनों बेटियों को अपनाएंगे? क्या शिखर एक पिता की जिम्मेदारी निभा पाएंगे? इसके बाद शिखर ने आयशा को भरोसा दिलाया कि वो उनकी दोनों बेटियों को पूरा देंगे। साल 2009 में दोनों की सगाई हुई और 2012 में दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई नामी क्रिकेटर शामिल हुए थे और बारात में जमकर मस्ती की थी।

बता दें कि शिखर धवन, आयशा और उनके पहले के दोनों बेटियों को खूब प्यार करते हैं। शिखर धवन कई बार ये कह चुके हैं कि आयशा धवन उनके लिए लकी चार्म हैं। बता दें कि आयशा से शादी के बाद ही शिखर टीम इंडिया में जगह बना पाने में सफल हुए थे। शादी के 2 साल बाद 2014 में आएशा एक बेटे की मां बनीं, जिसका नाम जोरावर है।

Source – Nav Bharat

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *