पूरा नाम – मुकेश धीरुभाई अंबानी

जन्म – 19 अप्रैल 1957
जन्मस्थान – अदेन ( यमन )
पिता – धीरुभाई अंबानी
माता – कोकिलाबेन अंबानी
विवाह – नीता अंबानी (Mukesh Ambani Wife)
कार्यक्षेत्र: उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष
मुकेश अंबानी एक भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक हैं। अकूत निजी संपत्ति के मालिक, मुकेश भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूचि में शामिल हैं। इसके साथ-साथ वे दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में भी शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून 500 कंपनी है। वे दुनिया की सबसे महंगी ज़ायदाद मुंबई स्थित ‘एंटिल्ला’ में रहते हैं। मुकेश रिलायंस के संस्थापक स्वर्गीय धीरुभाई अम्बानी के पुत्र और ‘रिलायंस अनिल धीरुभाई अम्बानी ग्रुप’ के अध्यक्ष अनिल अम्बानी के बड़े भाई हैं। मुकेश के रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, तेल, गैस और रिटेल जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। उद्योग-धन्देहे के साथ-साथ वे इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) के अंतर्गत आने वाली क्रिकेट टीम मुंबई इंडियन्स ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम के भी मालिक हैं।
 
सन 2012 में फोर्ब्स ने उन्हें ‘दुनिया के सबसे अमीर ‘स्पोर्ट्स ओनर्स’ की सूची में स्थान दिया। अपनी कंपनी के अलावा मुकेश अम्बानी अलाल्ग-अलग समय पर विभिन समितियों के सदस्य, अध्यक्ष तथा प्रतिष्ठित कंपनियों के बोर्ड पर भी रहे हैं। वे भारत के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान ‘इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बैंगलोर’ के बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
प्रारंभिक जीवन
मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल, 1957 में यमन स्थित अदेन शहर में धीरुभाई अम्बानी और कोकिलाबेन अम्बानी के घर हुआ था। उस समय उनके पिता अदेन में काम करते थे। मुकेश अम्बानी के छोटे भाई अनिल अम्बानी हैं और उनकी दो बहने भी हैं – दीप्ती सल्गओंकर और नीना कोठारी। 1970 के दशक तक मुकेश अम्बानी का परिवार मुंबई के भुलेश्वर में दो कमरों के मकान में रहता था पर उसका बाद धीरुभाई ने मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में एक 14 मंजिल ईमारत (सी विंड) खरीद लिया जहाँ मुकेश और अम्बानी परिवार के अन्य सदस्य कई सालों तक रहे।
मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के पेद्दर रोड स्थित ‘हिल ग्रान्ज हाई स्कूल में हुई। यहाँ मुकेश के करीबी मित्र आनंद जैन उनके सहपाठी थे और इसी स्कूल में उनके छोटे भाई अनिल अम्बानी भी पढ़ते थे। मुकेश अम्बानी ने ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, माटुंगा’ से केमिकल इंजीनियरिंग ऑफ़ बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री ग्रहण की। इसके पश्चात मुकेश ने एम.बी.ए. करने के लिए स्तान्फोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया पर एक साल बाद ही अपने पिता धीरुभाई अम्बानी की मदद करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
करियर
सन 1980 में जब इंदिरा गाँधी सरकार ने पी.एफ.वाई. (पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न) का निर्माण निजी क्षेत्र के लिए खोला तब रिलायंस ने भी लाइसेंस के लिए अपनी दावेदारी पेश की और टाटा, बिड़ला तथा 43 और दिग्गजों के मध्य लाइसेंस पाने में कामयाबी हासिल की। पी.एफ.वाई. (पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न) कारखाने के निर्माण के लिए धीरुभाई अम्बानी ने मुकेश को एम.बी.ए. की पढ़ाई बीच में ही बुला लिया। मुकेश अपनी पढ़ाई छोड़ भारत आ गए और कारखाने के निर्माण में जुट गए।
मुकेश अम्बानी के नेतृत्व में ही रिलायंस ने भारत के सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक ‘रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड’ (अब रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड) की स्थापना की।
मुकेश ने जामनगर (गुजरात) में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 2010 में इस रिफायनरी की क्षमता 660,000 बैरल प्रति दिन थी यानी 3 करोड़ 30 लाख टन प्रति वर्ष। लगभग 100000 करोड़ रुपयों के निवेश से बनी इस रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल, पावर जेनरेशन, पोर्ट तथा सम्बंधित आधारभूत ढांचा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर ‘रिलायंस जिओ’ के माध्यम से दूरसंचार के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। इस बावत रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अनिल अम्बानी के रिलायंस कम्युनिकेशनन्स और सुनील मित्तल के एयरटेल के साथ उनके ढांचे के इस्तेमाल के लिए करार भी किया है। जून 2014 में रिलायंस के ए.जी.एम. के दौरान मुकेश ने अगले 3 साल में 4G सेवाएं प्रारंभ करने का एलान भी किया।
निजी जीवन
मुकेश अंबानी स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अम्बानी के पुत्र हैं। धीरूभाई अंबानी ने ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। मुकेश के छोटे भाई अनिल अम्बानी रिलायंस अनिल “धीरूभाई अम्बानी” समूह (ADAG) के प्रमुख हैं। यह समूह दूरसंचार, बिजली, प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रीय है। धीरुभाई अम्बानी के निधन के बाद दोनों भाईयों में नहीं बनी और कहा-सुनी हुयी, जिसके बाद रिलायंस समूह दो भागों में बंट गया।
मुकेश अम्बानी का विवाह नीता अम्बानी से हुआ। नीता रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। उनके तीन बच्चे हैं – आकाश, ईशा और अनंत।
मुकेश अम्बानी के परिवार का सम्बन्ध गुजरात के मोध बनिया समुदाय से है।
मुकेश अम्बानी का निवास – एंटीलिया
मुकेश अम्बानी अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई स्थित अपने 27 मंजिली ईमारत ‘एंटीलिया’ में रहते हैं। इसे दुनिया का सबसे महंगा मकान माना जाता है। लगभग 600 कर्मचारियों का दल इस ईमारत की देख-रेख में जूता रहता है। इसके नाम अटलांटिक ओसियन स्थित इसी नाम के एक पौराणिक टापू पर रखा गया है।
सम्मान और पुरस्कार
  • मुकेश अम्बानी को एन डी टी वी द्वारा साल 2007 का ‘बिज़नसमैंन ऑफ़ द ईयर चुने गया
  • यूनाईटेड स्टेटस-इंडिया बिज़नस कौंसिल (USIBC) ने वाशिंगटन में मुकेश अम्बानी को 2007 में “ग्लोबल विज़न” लीडरशिप अवार्ड दिया
  • नवम्बर 2004 में प्राईस वाटर हाउस कूपर्स द्वारा कराये गए एवं फाइनेंशियल टाइम्स लन्दन में प्रकाशित सर्वे में मुकेश अम्बानी को चार सीईओ में दूसरा स्थान मिला
  • अक्टूबर 2004 में टोटल टेलिकॉम ने दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर मुकेश अम्बानी को वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड दिया
  • वौइस् एंड डाटा पत्रिका ने सितम्बर 2004 में उन्हें ‘टेलिकॉम मैंन ऑफ़ द ईयर’ चुना
  • फोर्च्यून पत्रिका के अगस्त 2004 अंक में सबसे शक्तिशाली कारोबारियों की एशिया पॉवर 25 सूचि में मुकेश को 13वां स्थान मिला
  • मई 2004 में एशिया सोसाइटी, वॉशिंगटन डी सी द्वारा उन्हें एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया
  • इंडिया टुडे के मार्च मई 2004 अंक में द पॉवर लिस्ट मई 2004 में मुकेश अम्बानी ने लगातार दूसरे साल पहला स्थान हासिल किया
सन 2007 में चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर -2007 पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Source – Its Hindi
   
Railway Employee (App) Rail News Center ( App) Railway Question Bank ( App) Cover art  

Railway Mutual Transfer (App)

Information Center  ( App)
 
Disclaimer: The Information /News /Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.
Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *