चूहे आपकी वॉशिंग मशीन के भीतर पहुँचने का रास्ता खोज सकते हैं और उसके इंसुलेशन को कुतरकर आपकी मशीन को कुछ ही सेकंड में खराब कर सकते हैं|

1) कुतरने की आवाज़ पर ध्यान दें – चूहे अक्सर खिड़कियों से और कई बार खुले दरवाजों से भीतर आते हैं| कुतरने वाले जानवरों और दौड़ने वाले अन्य जीवों पर नज़र रखें|

2) चूहों के आने-जाने के रास्ते बंद करें – चूहों को भीतर आने के लिए आधा इंच का छेद भी काफ़ी होता है| ऐसी जगहों का पता लगाएँ और उन पर फोम लैटेक्स की कोटिंग का छिड़काव करें या ऐसे छेदों को स्टील वूल से बंद कर दें|

3) वॉशिंग मशीन के आसपास की जगह को साफ़ और स्वच्छ रखे – वॉशिंग मशीन के आसपास खाने-पीने की चीज़ें होना चूहों को खुला निमंत्रण देने जैसा होता है| यह सुनिश्‍चित करें कि आप मशीन के आसपास की जगह से खाने-पीने की चीज़ें साफ़ करें और वहाँ सफ़ाई बनाए रखें|

4) वायर, कॉर्ड और केबल आदि को छुपाएँ – कॉर्ड को दीवार पर टाँगने के लिए क्लिप का इस्तेमाल करें| आप उन्हें कंसील्ड सर्ज प्रोटेक्टर से भी छुपा सकते हैं|

5) घरेलू नुस्खे भी आज़माएँ –  पेपरमिंट ऑइल बहुत बढ़िया विकल्प है| पेपरमिंट ऑइल में रुई के कुछ फाहे भिगोएँ और उन्हें बड़ी चतुराई से उन उपकरणों के पास रख दें, जहाँ आपको चूहे दिखाई देते हैं| जब इसकी खुशबू कम हो जाए तो इन फाहों को बदल दें|

Source – cleanipedia

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *