सासनी में सहेली के धोखे के कारण एक विवाहित महिला इधर-उधर भटक रही है। शनिवार को वह सासनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर उतर गई। महिला को भटकते देख स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को थाने ले आई, जहां उसने आप बीती सुनाई।
नौकरी के बहाने सहेली ने बेचा
कानपुर देहात के थाना बर्राहट निवासी जानवी (24) पुत्री अमर ङ्क्षसह की शादी चार साल पहले राकेश उर्फ राजन निवासी पनकी पावर हाउस, कानपुर के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले कानपुर की ही उसकी सहेली ने उसे नौकरी के लिए राजस्थान के जोधपुर भेजा था। वहां जाकर पता चला कि उसे बेच दिया गया है। जैसे-तैसे महिला ने पति को सूचना दी। कुछ दिन पहले पति महिला का भाई बनकर जोधपुर पहुंचा। वहां से महिला को तो बचा लिया, लेकिन खुद फंस गया।
दिल्ली में युवकों ने पीछा किया
महिला के अनुसार वह वहां से भागकर दिल्ली पहुंची। दिल्ली में भी कुछ युवक उसके पीछे पड़ गए। इसके बाद वह कानपुर के लिए ट्रेन में बैठ गई। देर रात गलती से वह ट्रेन से सासनी में उतर गई थी। पुलिस ने महिला के साथ कासगंज निवासी एक युवक को भी पकड़ा, जो मंदबुद्धि लग रहा है। महिला ने बताया कि वह उसके साथ नहीं है। एसएचओ पहलवान ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों के परिजनों को खबर दी गई है। उनके आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।
Source – Jagran
![]() |