भारतीय रेलवे इस समय अपनी पैसेंजर ट्रेनों की औसत गति को 30 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की योजना बना रहा है। रेलवे द्वारा आगे आने वाले साढ़े चार वर्षों में केवल सेलेक्टड मालगाड़ियों की रफ्तार 80 प्रतिशत तक बढ़ाने पर ध्यान क्रेंद्रित कर रही है। भारतीय रेलवे ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनके जरिए भारत देश में कई हाई स्पीड ट्रेनें माैजूद हैं। चलिए आज हम इन हाई स्पीड ट्रेनों की खूबियों के बारे में जानते हैं।
गतिमान एक्सप्रेस एक तरफ जाने में 188 किलोमीटर दूरी तय करती है जोकि दिल्ली से आगरा मात्र 100 मिनट में 160 किमी / घंटे की रफ्तार से पहुंचा देती है। यह ट्रेन दिल्ली और झांसी के बीच चलती है।
दिल्ली और झांसी के बीच चलने वाली यह पहली शताब्दी एक्सप्रेस है। इसे बाद में भोपाल तक चलने की अनुमति मिली। अब इस ट्रेन का नाम भोपाल शताब्दी है। हबीबगंज (भोपाल) से 155 किमी/ घंटे की गति के साथ भारत की दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में एक है। यह नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों से होकर चलती है। यह ट्रेन 1988 में भारत में शुरू की गई थी।
मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली ये राजधानी एक्सप्रेस सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है।इस ट्रेन की शुरुआत 1972 में की गई थी। इस राजधानी एक्सप्रेस का आरक्षण चार्ट गाड़ी के चलने से सिर्फ 15 मिनट पहले तैयार किया जाता है। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। राजधानी गाड़ी भारत में शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस के साथ सबसे तेज ट्रेनों में से एक मानी जाती है।
भारतीय रेलवे की देन कानपुर से नई दिल्ली तक चलने वाली शताब्दी ट्रेन है। इस ट्रेन को चौथी सबसे अच्छी ट्रेन का दर्जा मिला है। इसकी रफ्तार 140 किमी/ घंटा है। इसे लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के रिवर्स टाइम टेबल के कारण कानपुर रिवर्स शताब्दी कहा जाता है। रिवर्स शताब्दी को पिछले साल गोल्ड स्टैंडर्ड में बदला गया था।
भारतीय रेलवे की यह दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में एक है। यह सियालदह और नई दिल्ली के बीच अधिकतम 132 किमी/ प्रति घंटे की गति से चलती है। दुरंतो एक्सप्रेस श्रेणी की रेलगाड़ियां लंबी दूरी की ट्रेन हैं।
इन ट्रेनों की है सुपरफास्ट रफ्तार :
हावड़ा राजधानी :
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलाई जाती है। यह भारतीय रेलवे की पहली राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन है। इस ट्रेन की मौजूदा गति को 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटे किया जा रहा था।
हावड़ा दुरंतो :
हावड़ा- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। यह देश की फास्ट चलने वाली ट्रेनों की श्रेणीयों में आती हैं। इस ट्रेन की गति भी हावड़ा राजधानी की तरह ही है।
इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस :
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई और इलाहाबाद के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। भारतीय रेल की यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। इसकी औसत गति 85 किमी/घंटा है।
Source – Amar Ujala
![]() |