रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं। पर कामयाबी की राह में रेखा को कुछ अंधेरे मोड़ भी मिले हैं। ऐसा ही एक दर्द भरा किस्सा है, रेखा के एक किसिंग सीन का, जिसे अमेरिका की लाइफ मैग्जीन ने ‘द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया’ कहा था।
किस का पूरा किस्सा
अपनी बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी रेखा ने में पूरा वाकया बयां किया है। रेखा के मुताबिक वह सिर्फ 15 साल की थीं। अनजाना सफर की शूटिंग चल रही थी और इस फिल्म में उनके कोस्टार विश्वजीत चटर्जी थे। रेखा उस दिन फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। पर जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने रेखा को जबरन किस करना शुरू कर दिया। रेखा ने विश्वजीत को हटाने की कोशिश भी की, पर उन्होंने उन्हें किस करना नहीं छोड़ा। यह किस कैमरे के सामने पांच मिनट तक चलता रहा। यूनिट के सदस्य भी विश्वजीत की इस हरकत पर सीटियां मार रहे थे।
मैंने निर्देशक के कहने पर ऐसा किया था: विश्वजीत
विश्वजीत ने कई साल बाद इस किसिंग सीन को लेकर अपना पक्ष रखा था। विश्वजीत ने एक इंटरव्यू में बताया, हां, यह सच है कि रेखा को किसिंग सीन की जानकारी नहीं थी। पर मैंने निर्देशक के कहने पर ऐसा किया था। बाद में यह खबर उस दौर की हेडलाइन बनी। विश्वजीत कहते हैं कि मीडिया में यह जो बात लिखी गयी है कि सीन के बाद रेखा खूब रोने लगी थीं और उन्होंने विश्वजीत के साथ फिर काम करने से इनकार कर दिया था। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। सच यह है कि हम दोनों जानते थे कि वह सिर्फ फिल्म के लिए था। हकीकत में मैं कैसा आदमी हूं रेखा को पता है। इसके बाद भी हमने लगातार कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी एक फिल्म प्रोडयूसर के रूप में बनाई तब भी रेखा ने फिल्म में काम किया था। रेखा से उनके रिश्ते आज भी खास हैं। रेखा उन्हें प्यार से बिशु बाबा ही कह कर बुलाती थीं और उनकी ड्रेसिंग सेन्स को लेकर वह बहुत प्रभावित रहती थीं।
Source – Jagran
![]() |