र में इस्तेमाल होने वाली सैकड़ों चीजें होती हैं। उनमें से टॉयलेट को सबसे गन्दी जगह समझा जाता रहा है। लेकिन आपको अच्छे से पता है कि जर्म्स, धूल और बैक्टीरिया के संपर्क में आने वाली हर वो चीज़ गन्दी हो जाती है जो आपके घर में रखी हुई है।
दिमाग में हमने कई दिनों से एक वहम पाल रखा है कि घर की सबसे गन्दी जगह बाथरूम और टॉयलेट होती है। आज हम आपके सामने 25 ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल आप रोजमर्रा की जिन्दगी में करते हैं और उन्हें बहुत साफ़-सुथरा समझते हैं। आइए जानते हैं कैसे ये 25 चीजें टॉयलेट से भी ज्यादा गन्दी हैं और हमारे शरीर पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं।
1. बर्फ
कई शोधों के मुताबिक रेस्टोरेंट में परोसी जाने वाली बर्फ टॉयलेट के पानी से भी दूषित होती है। इसकी वजह है कि जिन मशीनों से बर्फ बनकर आती है उन्हें साफ़ नहीं किया जाता। इस तरह के बर्फ में E-Coli वायरस भी मौजूद होते हैं।
2. रेस्टरूम फ्लोर
रिसर्च की मानें तो पब्लिक रेस्टरूम के एक स्क्वायर इंच में 2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं जबकि टॉयलेट सीट पर 50 बैक्टीरिया/स्क्वायर फीट।
3. ऑफिस डेस्क
आप जहां काम करते हैं अगर उस टेबल को ढंग से साफ़ न किया जाए तो यहां टॉयलेट सीट से 400 गुना ज्यादा गंदगी रहती है। क्यूंकि जिस तरह के सामान डेस्क पर पड़े रहते हैं वे टेबल पर गंदगी फैला देते हैं।
4. की-बोर्ड
की-बोर्ड में टॉयलेट सीट के मुकाबले 200 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। इसकी वजह है की-बोर्ड का लगातार गन्दा होना और सफाई का ना होना।
5. मोबाइल फोन
सेलफोन देखने में भले साफ़ लगते हों। सच बताएं तो ये टॉयलेट सीट से 10 गुना ज्यादा गंदे होते हैं। इनमें बैक्टीरिया आपके हाथों के माध्यम से आते हैं और सफाई के अभाव में फोन में ही बैठे रह जाते हैं।
6. मेन्यू कार्ड
कई लोगों के हाथो से गुजरने वाले इस मेन्यू कार्ड में भी गंदगी बसी होती है। यह टॉयलेट सीट के मुकाबले 100 गुना ज्यादा बैक्टीरिया से लदी रहती है।
7. चॉपिंग बोर्ड
चॉपिंग बोर्ड भी ऐसी चीज है जिसे लोग रोज नहीं साफ़ करते। सब्जियों और मीट आदि के माध्यम से यहां गंदगी बस जाती है और हमें दिखाई भी नहीं पड़ती।
8. टूथ ब्रश
सुबह उठते ही जिस चीज से हमारा सबसे जल्दी संपर्क होता है वो है टूथब्रश। लेकिन क्या आपको पता है कि खुले में रखे हुए टूथब्रश में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया निवास करने लगते हैं।
9. कारपेट
घर में बिछे हुए कारपेट में टॉयलेट सीट के मुकाबले 4000 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। यह हमारे माध्यम से ही इनमें पैठ बनाते हैं। अगर कारपेट को समय-समय पर न बदला जाए तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।
10. फ्रिज
अपने खानों और फ्रिज में रखे सामानों से ही यहां गंदगी फैलती है। शोध की मानें तो अगर फ्रिज को समय पर साफ़ ना किया जाए तो यहां लाखों की संख्या में E-coli बैक्टीरिया फ़ैल सकते हैं जो आपको बीमार करने की क्षमता रखते हैं।
11. रियूजेबल बैग
अगर आप आलस की वजह से अपने शॉपिंग बैग की नियमित सफाई नहीं करते हैं तो खरीददारी में सामान संग बैक्टीरिया भी अपने घर ला रहे हैं।
12. रिमोट
खाते -पीते गंदे हाथो और अलग-अलग लोगों की उँगलियों के संपर्क में आने की वजह से रिमोट कंट्रोल भी दूषित हो जाते हैं। कोई भी इन्हें साफ़ करने के बारे में नहीं सोचता। जिसकी वजह से बीमारियाँ भी फैलती हैं।
13. डोर नॉब
जिन्हें जर्म्स और बैक्टीरिया को लेकर फोबिया है वो दरवाजों के हत्थों को नहीं छूते। जिसकी एक मात्र वजह है कई गंदे हाथों का यहां से गुजरना और इस जगह की नियमित साफ़ सफाई ना होना।
14. इलेक्ट्रिक स्विच
टॉयलेट सीट के मुकाबले लाइट और पंखे आदि के स्विच में 200 गुना ज्यादा गंदगी होती है। क्योंकि यहां से भी ढेरों गंदे हाथों का गुजरना होता है। अच्छा ये रहेगा की इन जगहों को साफ़ किया जाए ताकि गंदगी फैले न।
15. किचन सिंक
किचन में खाने का सामान भले ही भरपूर मिलता हो पर बर्तन वाले सिंक में जो गंदगी बस्ती है शायद उसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। दरअसल हमारे जीवन में होने वाली वायरल बीमारियाँ यहीं से फैलती हैं।
16. बाथ टब
बाथ टब के आसपास के एरिया की सफाई ना होने की वजह से बिमारियों का निवास रहता है। एक शोध के मुताबिक यहां हर स्क्वायर इंच पर लगभग 20 हजार बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।
17. तकिया
डेड स्किन सेल, धूल, बैक्टीरिया और फंगस आदि का सबसे बड़ा घर है तकिया। हम आप जिस तकिये को मुंह के नजदीक रख चैन की नींद लेते हैं दरअसल वो बिमारियों का अड्डा है। इसलिए तकिये के कवर को बदलते रहने में ही चतुराई है।
18. गद्दे
बेडशीट की वजह से लोगों का गद्दों पर ध्यान नहीं जाता। लेकिन सच कहें तो जितनी भी धूल मिट्टी चादर रोक पाती है उसके बाद का सारा मामला गद्दे में ही पैठ बनाता है। कहते हैं कि एक गद्दे को 10 साल इस्तेमाल किया जाए तो उसका वजन अपने आप दोगुना हो जाता है।
19. पालतू जानवरों के बर्तन
अगर आप अपने पालतू जानवर के खाने वाले बर्तन को तुरंत साफ़ नहीं करते हैं तो यहां 1 स्क्वायर फीट पर 2 हजार से ज्यादा बैक्टीरिया का निवास संभव है।
20. नोट
अब नोट को धुल तो सकते नहीं। बेहतर है कि कैश के संपर्क में आने के बाद हाथ धो लें। जितना पुराना नोट उतनी ज्यादा गंदगी और उतनी ही ज्यादा बीमारियाँ।
21. पर्दा
पर्दों को भी नियमित तौर पर धोते रहना चाहिए वरना इसमें भी बिमारियों का वास हो सकता है।
22. शावर
सच-सच बताइए क्या इससे पहले आपने सोचा था कि शावर को भी साफ़ कर सकते हैं। सच तो ये है कि ऐसी चीजें जिनके हम सीधे संपर्क में होते हैं वही बिमारियों का कारण बनते हैं। जिसकी एकमात्र वजह है उनकी सफाई की ओर हमारा ध्यान का न जाना।
23. हैण्ड बैग
पर्स और हैण्ड बैग भी इतने गंदे होते हैं कि आपको बीमार कर सकते हैं। टॉयलेट की तुलना में 200 गुना ज्यादा गंदे रहने वाले इन सामनों की नियमित सफाई जरुरी है।
24. किचन स्पंज
किचन में बर्तन साफ़ करने वाले स्पंज में एक स्क्वायर इंच पर लगभग 10 मिलियन बैक्टीरिया रहते हैं। इसे दोबारा इस्तेमाल में लेने से पहले अच्छे से धुल लेना चहिए वरना बर्तन साफ़ नहीं बल्कि और गंदे हो जाएंगे।
25. टॉयलेट सीट
अब आई टॉयलेट सीट की बारी। दरअसल इस जगह को इतना गन्दा माना जाता है कि इसकी लगातार सफाई होती रहती है। इसलिए यहां गंदगी का वास कम ही हो पाता है। वहीं दूसरी ओर इग्नोर करने के चक्कर में हमारे बेहद करीब की वस्तुओं में यहां से ज्यादा गंदगी व्याप्त हो जाती है।
Source – duniadigest