भागदौड़ भरी जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का रवैया की वजह से इन दिनों महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या आम हो चली है। घर, दफ्तर, बच्चों की जिम्मेदारी में फंसी महिलाएं परिवार की हर समस्या को समाधान निकालने के बाद अपनी परेशानियों के बारे में सोचती हैं। इस वजह से कई बार तकलीफ महसूस करते हुए भी वे कुछ बातों को नजरअंदाज कर जाती हैं।महिलाओं को समझना चाहिए कि पीरियड्स का उनके स्वास्थ्य के साथ सीधा और बहुत गहरा संबंध है, इसलिए अनियमित पीरियड्स की समस्या की किसी भी हाल में अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
अनियमित पीरियड्स में महिलाएं कई बार महीने में एक या दो बार महीने माहवारी से गुजरती हैं या एक ही महीने में दो से तीन बार माहवारी हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, कई महिलाओं के मामले में स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है, लेकिन नॉर्मल पीरियड्स के लिए एक उपाय तो आप आज से ही शुरू कर सकती हैं और वह है बेहतर खान-पान। आप सिर्फ इन पांच फूड्स का सेवन कर काफी हद तक अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पा सकती हैं। आइए हम आपको नॉर्मल पीरियड्स के लिए ये खास नुस्खे।
पपीता:
समय की कमी के चलते हम बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। ऐसे में हमने सही खान-पान पर ध्यान देना ही छोड़ दिया, लेकिन यह कोई बहुत बड़ा काम नहीं है।बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। पपीता आपके घर के आसपास, दफ्तर के आसपास हर जगह मिलता है। बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। महिलाएं इस फल का इस्तेमाल करके अनियमित या तकलीफदेह माहवारी को बेहद नॉर्मल पीरियड्स में बदल सकती हैं।
दरअसल, पपीता में पेपन नाम का तत्व होता है, जो एस्ट्रोजन हॉर्मोन लेवल बढ़ाता है। इस वजह से पीरियड्स काफी हद तक नॉर्मल हो जाते है। अगर वैसे पपीता बेहद स्वादिष्ट फल है, लेकिन अगर किसी महिला को इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो इसका शेक बनाकर भी पिया जा सकता है। समस्या ज्यादा हो तो कुछ महीनों तक कच्चे पपीते का रस पी लें, लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन पीरियड्स के दौरान कभी न करें।
अजवाइन:
यदि कोई महिला एकदम स्वस्थ भी है तो वह भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो पेल्विक एरिया के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देता है। बस जरा सी अजवाइन थोड़े टाइम के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अब इसके पानी को पी लें।
कद्दू के बीज:
इसमें जिंक होता है, जो टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द में काफी राहत मिलती है और यह पीरियड्स एकदम नॉर्मल बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
काले तिल:
इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे पोल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह सिर्फ 1 चम्मच काले तिल खाएं। यह हार्मोंस को संतुलित बनाने में काफी मददगार होता है।
अदरक:
अदरक को शहद के साथ खाएं या आधा कप में पानी थोड़ अदरक मिलाकर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद थोड़ा शहद मिलाएं ओर खाना खाने के बाद इस मिश्रण का दिन में तीन बार सेवन करें। अदरक की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह खासतौर से उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है, जिनके पीरियड्स देर से हो रहे हैं या बेहद कम समय के लिए हो रहे हैं। बस एक बात का ख्यात रखें कि बाजार से जब आप अदरक लेकर आएं तो अच्छे से काफी रगड़कर पानी से धोएं, क्योंकि बाजार में अदरक पर चमक लाने के लिए कई प्रकार के केमिकल्स का उपयोग भी किया जाता है।
Source – Amar Ujala
![]() |