When in Rome, do as the Romans do.” ये लाइन आपने कभी ना कभी तो सुनी ही होगी। इसका सीधा सा मतलब यही है कि जिस देश में जा रहे हैं, उसी देश के रहवासियों की तरह बर्ताव करना चाहिए। हमारे देश में तो सबकुछ बहुत सामान्य तरीके से लिया जाता है। ऐसे में हम वो काम भी कर लेते हैं जो हमें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
मगर जब हम किसी दूसरे देश में जाते हैं तो हमें बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। वहां के तौर-तरीकों के हिसाब से चलना पड़ता है। कुछ देशों में तो नियम भी बहुत सख्ती से फॉलो होते हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होता है।
इसमें भी ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी देशों के कानून एक से नहीं होते हैं। जो काम हमारे देश में कानूनी रूप से सही हैं वो जरूरी नहीं है कि विदेश में भी हों। आज हम कुछ ऐसे कानूनों की बात करेंगे जो हमारे देश में कानूनी रूप से ठीक हैं मगर दूसरे देशों में ऐसा करना आपको जेल भिजवा सकता है।
Also Read – MASTERCHEF RECIPES: BHARWA BHINDI GHARWALA
पब्लिक में खाना
रमजान के महीने में मुस्लिम धर्म के लोग दिन में खाना नहीं खाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में यदि रमजान के दौरान कोई पब्लिकली खाते हुए दिख जाए (भले ही वो मुस्लिम ना हो) तो उसे फाइन या जेल की सजा भुगतनी पड़ती है।
रोड क्रॉस करना
हमारे देश में तो रेड सिग्नल होने पर भी रोड क्रॉस करना एक उपलब्धि माना जाता है। मगर अमेरिका में ऐसा करना अपराध है। इसके लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
हाई हील्स पहनना
ग्रीस के कुछ शहरों में हाई हील्स नहीं पहनी जा सकती है। ऐसा खासतौर पर ऐतिहासिक धरोहरों पर होता है। उनके हिसाब से ऐसा करने से कीमती पत्थर खराब होते हैं।
टॉयलेट फ्लश करना
अब रात में वाशरूम जाने की जरूरत तो पड़ ही जाती है। लेकिन स्विट्जरलैंड में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यहां के कुछ अपार्टमेंट्स में रात के 10 बजे बाद फ्लश करना आसपास के लोगों को डिस्टर्ब कर सकता है।
वेलेंटाइन डे मनाना
वैसे तो हमारे देश में भी कुछ संगठन वेलेंटाइन डे मनाने का विरोध करते हैं। मगर पाकिस्तान और सऊदी अरब में ये बैन हैं। यहां वेलेंटाइन कार्ड्स और विज्ञापनों आदि पर भी रोक लगी हुई है। ऐसा करने पर सजा का प्रावधान भी है।
कैक्टस को काटना
अमेरिका स्थित आरिजोना में कुछ स्थानीय पौधों को कानूनी संरक्षण दिया गया है। इन्हें काटना चोरी मानी जाती है। ऐसा करने पर कुछ साल की जेल भी हो सकती है।
च्युइंग गम खाना
हम में से कई लोगों को च्युइंग गम खाने की बहुत आदत होती है। मगर सिंगापुर में जाकर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। यहां च्युइंग गम बेचने पर बैन लगा हुआ है। च्युइंग गम इम्पोर्ट करते हुए पकड़े जाने पर भारी फाइन भी लगता है। हालांकि किसी मेडिकल कारण से फार्मेसी इन च्युइंग गम्स की बिक्री कर सकती है।
जॉगिंग
सुनने में थोड़ा अजीब है, मगर बुरुंडी में 2014 में एक नया नियम लाया गया था। इस कानून के अनुसार ग्रुप में जॉगिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रशासन का मानना था कि इसके जरिए लोग बगावत भी कर सकते हैं।
तेज आवाज में गाना
रात में लॉन्ग ड्राइव पर जाकर सड़कों पर जोर-जोर से गाना गाने में कितना मजा आता है। मगर हर जगह पर यह संभव नहीं है। ‘होनोलुलु’ एक ऐसी जगह है, जहां सूर्यास्त के बाद तेज आवाज में गाने की इजाजत नहीं है।
बल्ब बदलना
हमारे घर पर बल्ब खराब होने पर कोई भी स्टूल/कुर्सी पर चढ़कर उसे ठीक कर सकता है। मगर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में जब तक आप लाइसेंसधारी इलेक्ट्रीशियन नहीं है, तब तक बल्ब भी नहीं बदल सकते हैं। यह नियम तोड़ने पर 500 रुपए तक का फाइन भी लगता है।
आपत्तिजनक भाषा में बात करना
हमारे यहां लोग गाली के बिना बात ही नहीं कर सकते हैं। मगर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में इस तरह की भाषा के खिलाफ कानून बना हुआ है। क्वींसलैंड और विक्टोरिया में ऐसा करने पर छह महीने तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
अनुचित कपड़े पहनना
कई मुस्लिम देशों में महिलाओं को सभ्य कपड़े पहनने की ही इजाजत होती है। ईरान और सऊदी अरब में महिलाओं के हाथ-पैर पूरे ढंके होने चाहिए और सिर पर भी स्कार्फ होना चहिए। सऊदी अरब में इस ड्रेस कोड को फॉलो नहीं करने पर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
शराब पीना
सऊदी अरब में शराब पर सख्त बैन लगा हुआ है। यहां एयरपोर्ट पर यात्रियों का लगेज भी चेक किया जाता है, ताकि कोई देश के अंदर शराब ना ला सके। यदि आप शराब पीते हुए पकड़े गए तो लंबा समय सलाखों के पीछे गुजारना पड़ेगा।
मोटा होना गैरकानूनी
जापान में मोटा होना भी गैरकानूनी है। इस देश में 2009 में एक नया कानून बनाया गया था। जिसके तहत यहां 40 साल की उम्र पार करने के बाद पुरुषों की वेस्टलाइन 31 इंच और महिलाओं की वेस्टलाइन 35 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
पक्षियों को दाना डालना
वेनिस के St. Mark’s Square पर पक्षियों को दाना डालने पर $700 तक का जुर्माना लग सकता है। यहां पक्षियों को सेहत और मॉन्यूमेंट्स के लिए खतरा माना जाता है।
सूअर का नाम
फ्रांस में सूअर का नाम भी सोच-समझकर रखना पड़ता है। एक वक्त तक सूअर का नाम किसी बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के नाम पर रख देना गैरकानूनी था। अब ऐसा कानून नहीं है। फिर भी यह गलती भारी पड़ सकती है।
अगर मुस्कुराए नहीं तो…
यदि आपको दुःखी चेहरा बनाकर घूमने का शौक है तो आपको इटली के मिलान में जाना भारी पड़ सकता है। यहां हमेशा मुस्कुराते रहना जरूरी है। अगर आप मुस्कुरा नहीं रहे है तो आपको फाइन भरना पड़ सकता है।
सीटी बजाना
Ontario के Petrolia में ज्यादा शोर नहीं किया जा सकता है। यहां चीखना, गाना या सीटी बजाने की अनुमति नहीं दी जाती है।
कार को धक्का लगाना
जर्मनी के ‘Autobahn’ में कार का ईंधन नहीं खत्म होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योकि यहां हाईवे पर खड़े रहना, गाड़ी को धक्का मारना यह चलना भी प्रतिबंधित हैं। ऐसा लोगों की सुरक्षा के लिए है।
रेडियो पर गाना
कनाडा में रेडियो पर बजने वाले गानों पर भी नजर रखी जाती है। यहां रेडियो पर बजने वाले प्रत्येक पांच गानों में से एक किसी कैनेडियन सिंगर का ही होना चाहिए।
गैस पास करना
क्या कोई किसी को पादने से रोक सकता है? हां। भारत में नहीं मगर फ्लोरिडा में ऐसा होता है। यहां शाम के 6 बजे बाद किसी पब्लिक प्लेस पर गैस पास करना पब्लिक न्यूसेंस माना जाता है। बता दें कि ऐसा गुरुवार को होता है।
ज्यादा पी लेना
ऑस्ट्रेलिया के पब्स में कस्टमर्स को जरूरत से ज्यादा पीने देना या उनका खुद से ही ज्यादा पी लेना, दोनों ही स्थितियों में फाइन भरने की नौबत आ सकती है।
बच्चे का नाम
डेनमार्क में आप अपनी मर्जी से बच्चे का कुछ भी नाम नहीं रख सकते हैं। यहां बच्चों के लिए 7,000 नाम निर्धारित किए गए हैं। इनके बाहर यदि आप उनका नाम रखना चाहते हैं तो आपको सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी।
यहां मत मरना
एक अन्य अजीब से नियम के तहत इंग्लैंड में हाउसेस ऑफ पार्लियामेंट में मरना भी गैरकानूनी है।
खाना मना है
शिकागो में एक बहुत ही अजीब सा नियम है। यदि यहां किसी स्थान पर आग लग गई है तो उसके आसपास कुछ खाना कानून के खिलाफ है।
यदि आप इनमें से किसी स्थान पर घूमने का मन बना रहे हैं तो वहां के ये नियम अच्छे से याद कर लीजिए।
Source – dunia digest
![]() |