आजकल खाने पीने की चीजों में मिलावट होना आम बात हो गई है। मगर यह मिलावट आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है अगर आप इससे खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहती हैं तो खाने-पीने के सामान में मिलावट की पहचान करना सीखें। आज इस वीडियो के माध्यम से हम आपको बताएंगें कि किसी तरह आप फूड आइटम्स में होने वाली मिलावट की पहचान कर सकती हैं।
चाय
चाय की पत्ती में मिलावट की जांच करने के लिए बेस्ट है कि आप चाय की पत्ती को पानी में डालें। अगर चाय की पत्ती रंग छोड़ दें तो समझ जाएं कि इसमें कुछ मिलावट है या इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को सुखा कर फिर से पैक कर दिया गया है।
सेब
फलों में भी मिलावट होती है। सबसे ज्यादा मिलावट सेब में की जाती है। खराब सेप को बेचने के लिए कई बार उस पर वैक्स लगा दिया जाता है ताकि उसमें चमक आ जाए। इसे पहचानने के लिए सेब को खाने से पहले उसे चाकू से थोड़ कुरेदें। अगर उसमे से कुछ सफेद-सफेद निकले तो समझ जाएं कि यह मिलावटी है।
हींग
खाने में हींग का प्रयोग सभी घरों में होता है और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हींग में भी मिलावट होती है। यह मिलावट पहचानने के लिए आपको पानी में हींग घोल कर देखनी चाहिए अगर हींग सफेद हो जाती हैं तो समझ जाएं की आप असली हींग खाने में इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं अगर आपकी हींग का रंग कुछ और हो गया है तो वह मिलावटी है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च में अमूमन लाल ईंट का पाउडर मिलाया जाता है। यह पाउडर लाल मिर्च के साथ मिलकर बिलकुल भी पता नहीं चलती। अगर आपको पता करना है कि आप असली लाल मिर्च यूज कर रही हैं या नकली तो आपको इसके लिए लाल मिर्च को पानी में डालना चाहिए अगर मिर्च पानी में नीचे बैठ जाए तो समझ जाइए कि इसमें ईंट का पाउडर मिला हुआ है।
आटा
आटे की शुद्धता पहचानने के लिए बेस्ट है कि आप आटे में नींबू का रस मिलाएं। अगर आटे से बुलबुले उठे या फिर झाग आए तो समझ जाइए की आटे में मिलावट है
Source – Jagran